बाघ शिकार पर बड़ी कार्रवाई-पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित - rashtrmat.com

बाघ शिकार पर बड़ी कार्रवाई-पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। बीजापुर जिले के इन्द्रवती टाइगर रिजर्व में बाघ का शिकार के चर्चित मामले में शास ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लापरवाही बरतने का आरोप

एसडीओ मनोज बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर पासेवाड़ा रेंज के रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी रेंजर नरहरि बघेल तथा बीट गार्ड विश्वनाथ मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

बताया जा रहा है कि बाघ शिकार की घटना के सामने आने के बाद वन विभाग और उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर शासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। एसडीओ मनोज बघेल ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *