दुधारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक - rashtrmat.com

दुधारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कटंगी। कथित तौर पर शेयर मार्केट और ट्रेडिंग में निवेश से जुड़ा कामकाज करने वाला एक 25 वर्षीय युवक प्रज्ञा रत्न ने खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दिया।
आत्महत्या का कारण अज्ञात
युवक दो दिन पहले वारासिवनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाम दुधारा के युवक प्रज्ञा रत्न पिता सूर्य प्रकाश बोरकर का शव फांसी के फंदे पर लटका शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव देखा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोपहर करीब साढ़े 03 बजे शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह वारासिवनी में किराए के मकान में रहता था और वहीं पर शेयर मार्केट और ट्रेडिंग से जुड़ा कामकाज किया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *