प्रेमी की वजह से रिश्ता टूटने पर युवती ने की खुदकुशी - rashtrmat.com

प्रेमी की वजह से रिश्ता टूटने पर युवती ने की खुदकुशी

राष्ट्रमत न्यूज,कटंगी(ब्यूरो) । बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़पानी में 25 वर्षीय युवती पल्लवी बिन्झाड़े ने प्रेमी की वजह से रिश्ता टूटने पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। युवती ने गांव के निकेश उर्फ निक्कु गौतम को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


रिश्ता टूटने से खुदकुशी की
युवती ने शुक्रवार की रात परिजनों के सो जाने के बाद कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली।शनिवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली। युवती के चाचा हरेन्द्र गौतम के अनुसार 01 दिसंबर को रायपुर से एक परिवार पल्लवी को देखने के लिए बड़पानी आया हुआ था। निक्की गौतम ने उस परिवार को बताया था कि युवती और उसके बीच प्रेम प्रसंग है। जिसके बाद रायपुर से आए परिवार ने पल्लवी के पिता से फोन पर रिश्ता करने से इंकार कर दिया था। यह बात जब पल्लवी को पता चली तो वह काफी तनाव में थी। युवती ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या ने बताया कि मर्ग कायम जांच विवेचना में लिया गया है।
मृतिका को बहू बनाने से इंकार
अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाली पल्लवी और ओबीसी समाज के निक्कु के बीच करीब 04 वर्ष पूर्व में प्रेम प्रसंग था लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। निक्कु का परिवार पल्लवी की जाति की वजह से उसे अपने घर की बहू बनाने को तैयार नहीं था। निक्कु अपने परिवार के इस फैसले के खिलाफ में था और उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी।

पल्लवी के लिए रिश्ता आया
निक्कू और पल्लवी के बीच इस घटना के बाद से बातचीत बंद थी। इधर पल्लवी का परिवार अपनी बेटी के लिए रिश्ते की तलाश में था और जब पल्लवी के लिए रिश्ता आया तो इस रिश्ते को तोड़ने में निक्कु ने बड़ी भूमिका निभाई। इसी से पल्लवी सदमे में थी और उसने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *