राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के एक क्लास रूम में लड़के और लड़की का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के और लड़की रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी कामुकता का वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।क्लास रूम को ही क्यों चुना रोमांस के लिए। और वीडियो जिसने बनाया उसने वायरल क्यों किया। यह पुलिस के जांच का विषय है। वायरल वीडियो को राष्ट्रमत यह दावा नहीं करता कि यह वीडियो शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय का ही है।मगर कहा यही जा रहा है। प्यार पर रोक नहीं है,लेकिन क्लास में ऐसी गतिविधियों पर एतराज किसी को भी हो सकता है,उससे बचना चाहिए।

किसने वीडियो वायरल किया
शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के प्रबंधन को चाहिए कि वायरल वीडियो का पता करें और संबंधित छात्र और छात्राओं की पहचान करें। और कार्रवाई करें। लड़की बालिग है या फिर नाबालिग बात यह नहीं है,संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्ता क्लास रूम में जायज नहीं है। ऐसी आपत्तिजनक वीडियो जिसने भी वायरल किया है उसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

वीडियो वायरल क्यों हुआ
मऊगंज कालेज के क्लासरूम में कपल की कथित आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो वायरल होने के बाद से काॅलेज प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसा नहीं है कि इस वीडियो की जानकारी उन्हें न हो। वीडियो में जो लड़का और लड़की दिख रहें हैं,सवाल उनकी प्रतिष्ठा का है।ऐसा भी हो सकता है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें किसी की साजिश हो। कोई मकसद हो। जो भी हो लेकिन उनकी इस गतिविधियों से न केवल काॅलेज बदनाम होगा बल्कि यह माना जायेगा कि इस काॅलेज में रील्स बनाने का चलन है। क्यों कि इससे पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं।