किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण,एक अरोपी पकड़ा गया,दूसरा फरार - rashtrmat.com

किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण,एक अरोपी पकड़ा गया,दूसरा फरार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। आपसी रंजिश के चलते एक 14 वर्षीय किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण करने की वारदात ने परिवार वालों को परेशानी में डाल दिया। किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। बोलेरो में सवार बदमाशों ने रास्तें में ही किशोरी को बहला फुसला कर गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। और पुलिस ने तत्काल पहल की। एक घंटे के अंदर आरोपी बोलेरो छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरा फरार है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के तहत घटित हुई।
परिवार में कोहराम मच गया
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, छात्रा के माता-पिता और परिजन अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर के बच्चे के अपहरण की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में कोहराम मच गया।
छोड़कर गाड़ी फरार हो गए
इंधर  वारदात की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। एडीशनल एसपी भावना मरावी के नेतृत्व में बिछिया थाना, समान थाना और सायबर सेल की टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया। पुलिस ने शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स और अंदरूनी रास्तों पर तगड़ी नाकेबंदी कर दी। इस बीच
चारों तरफ से खुद को पुलिस से घिरता देख अपहरणकर्ताओं के हौसले पस्त हो गए और पकड़े जाने के डर से बदमाश छात्रा को चिरहुला के समीप रास्ते पर ही छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गए।
परिजनों ने राहत की सांस ली
फिलहाल पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना के महज एक घंटे के भीतर मासूम छात्रा को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।बता दे की छात्रा के सकुशल मिलने पर जहां परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं इस मामले में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। परिजनों की मानें तो छात्रा का अपहरण करने वाले बदमाश कोई बाहरी नहीं, बल्कि स्थानीय और उनके जान-पहचान के ही लोग हैं। रंजिश या किसी अन्य विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *