कंजई गांव की नहर में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा - rashtrmat.com

कंजई गांव की नहर में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। लालबर्रा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कंजई गांव के एक टोले की नहर में शनिवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुचे। जहां आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आपसी संघर्ष के चलते तेंदुए की मौत

सूचना पर वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक, रेंजर और डॉग फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जहां जांच के बाद ही तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। बहरहाल संभावना व्यक्त की जा रही है कि दो वन्यप्राणीयों के बीच आपसी संघर्ष के चलते तेंदुए की मौत हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *