गुजरात में गरबा के दौरान दो गुटों में मारपीट,दुकानें जली,पुलिस पर हमला - rashtrmat.com

गुजरात में गरबा के दौरान दो गुटों में मारपीट,दुकानें जली,पुलिस पर हमला

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।गुजरात की राजधानी गांधीनगर जिले के बहियाल गांव में देर रात नवरात्र गरबा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया।इस दौरान भीड़ ने पथराव किया, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने पहुँची पुलिस पर भी हमला किया गया।

Hero Image

अब तक 60 लोगों को हिरासत में

अभी तक की जानकारी के अनुसार, भीड़ की ओर से हुए हमले में दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने टीम पर भी हमला कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले भी छोड़ने पड़े। असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आयुष जैन ने बताया कि इस मामले में अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विवाद की वजह साफ नहीं है

.. 1. दुकानों में तोड़फोड़ की गई और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। चर्चा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़की। 2. बताया जा रहा है कि यह घटना सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुई थी। हालांकि,उस पोस्ट में क्या लिखा था और किसने इसे पोस्ट किया था, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

दो दुकानें पूरी तरह खाक

असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आयुष जैन ने मीडिया से कहा- हालात को काबू करने पहुंची पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब पांच आंसू गैस के गोले भी छोड़े।तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई और तीन क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इसके अलावा दो दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी गई थी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।

दो लोगों को खिलाफ FIR दर्ज

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, गांधीनगर की देहगाम तहसील के बहियाल कस्बे में देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पथराव हुआ। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ में आग लगा दी गई है। पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लिया है और दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। जाँच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *