चोरों ने पुलिस वालों की बाइक चुरा कर भाग गए - rashtrmat.com

चोरों ने पुलिस वालों की बाइक चुरा कर भाग गए

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। इस बार चोरों ने पुलिस के वाहन चुरा ले गए।यह काम चोरों ने किया पुलिस लाइन कालोनी में। कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा और पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक पंकज मिश्रा की बाइक पर हाथ मार दिये। चोरी करने वाले लड़कों की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। सीसीटीवी में चोरों के चलने के अंदाज से झलकता है कि वो कितने खुश हैं। चेहरे को कपड़े से ढक रखा है। पुलिस वालों के वाहन की चोरी से जाहिर सी बात है कि गश्त व्यवस्था कैसी है।


दो स्थानों में चोरी
चोरों ने पुलिस लाइन स्थित रेवांचल कालोनी और 158 कालोनी को अपना निशाना बनाया। दोनों स्थानों से रात के अंधेरे में आरक्षकों की गाड़ियां चोरी कर ली गईं। सुबह जब आरक्षकों को बाइक चोरी होने का पता चला तो कालोनी में हड़कंप मच गया।आम लोगों का कहना है कि जब पुलिस वालों के बाइक सुरक्षित नहंीं हैं तो आम लोगों की क्या बिसात।
सिक्योंरिटी पर सवाल
पुलिस लाइन कॉलोनी जैसी हाई सिक्योरिटी जगह से चोरों का चोरी करना बताता है कि उनके हौसले कितने बुलंद हैं। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चलता है कि प्रवेश और निकास व्यवस्था कमजोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *