तो एनएसयूआई डिप्टी CM के निवास का घेराव करेगा - rashtrmat.com

तो एनएसयूआई डिप्टी CM के निवास का घेराव करेगा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)।मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 20 से अधिक मासूमों की मौत पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्टर प्रतिभा पाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में हुई मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।और कौन कौन लोग जहरीली कफ सिरप की बिक्री में शामिल हैं, इसकी तत्काल जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच में देरी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कें अलावा स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की जाए।


डिप्टी CM के निवास का घेराव होगा
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि इसके विरोध में आज कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। अगर 7 दिन के भीतर यह पता नहीं लगाया जाता कि सिरप मध्य प्रदेश में कैसे आई। जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं होती तो रीवा एनएसयूआई डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग करेगी।


डिप्टी CM पर कार्रवाई हो
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि जिस कफ सिरप से मौतें हुईं वह तमिलनाडु की निजी कंपनी का है। वहां प्रतिबंधित है। फिर भी मध्यप्रदेश में यह बिक रही थी। जाहिर सी बात है कि छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार है। जांच में देरी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कफ सिरफ में जहर है या फिर सिस्टम में जहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *