राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जूनियर बालक-बालिका चैम्पियनशिप 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन हंशवाहिनी पब्लिक स्कूल इटौरा युवा एवं कल्याण संघ रीवा एवं श्री जी राजा मैरिज गार्डन रीवा के संयुक्त सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में बालकों की 06 एवं बालिकाओं की 04 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने पूरे आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर चैम्पियन बालिकाओं की टीम का अतिथियों द्वारा सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता कर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चैम्पियनशिप का आयोजन निरंतर
यह चैम्पियनशिप बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर एवं मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय नवाचार रहा। खेल गतिविधियों से बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है।प्रतियोगिता ने यह सकारात्मक संदेश दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता एवं बालिकाओं के उत्साहवर्धन की सराहना की गई। आयोजन से बालिकाओं एवं अभिभावकों में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। भविष्य में भी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चैम्पियनशिप का आयोजन निरंतर किए जाने की बात कही गई।