राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।सीधी जिले के चुरहट में एक विक्षिप्त पिता उमेश केवट ने सोमवार रात अपनी सोती हुई पत्नी और 6 साल की मासूम बेटी पर चाकू और हंसिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी नेे अपनी मासूम बेटी की गर्दन, चेहरे, छाती, पेट और हाथ-पैर पर 10 से ज्यादा वार किए।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सावित्री केवट बचाने का प्रयास की तो उसे भी चाकू से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उमेश केवट अपनी जान देने के लिए चाकू से खुद पर वार किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।परिवार वालों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उसका व्यवहार बदला हुआ था।

परिवार तालाब में सिंघाड़ा बोता हैं
मृत बच्ची की पहचान ऋतु केवट (6) और घायल मां की पहचान सावित्री केवट के रूप में हुई है। आरोपी उमेश केवट मूल रूप से रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित बघवार गांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ चुरहट के मंमदर तालाब के पास एक मढैया (झोपड़ी) बनाकर रह रहा था और तालाब में सिंघाड़ा बोने का काम करता था।

