राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार और कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी युवा विंग ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है।गुपेन्द्र तिवारी ने कहा कि आई जी से को एक ज्ञापन देकर कहा है कि थाने में शिकायती पत्र पेटी लगाई जाए। ताकि लोग अपनी शिकायत उसमें डाल सके। जिले में नशीले पदार्थो की बिक्री पर सख्त रोक लगाई जाए।

सख्त कदम उठाने की आवश्यकता
आम आदमी पार्टी युवा विंग के जिला अध्यक्ष गुपेन्द्र तिवारी ने 17 नवंबर 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, रीवा संभाग के नाम मांग पत्र सौंपकर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग की है।सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन युवाओं को नशे से बचाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए और अधिक सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक
पार्टी ने मांग की है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
अवैध संपत्तियों की जांच की जाए
इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियों की जांच और कुर्की की कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों और नशे के कारोबारियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।आम आदमी पार्टी युवा विंग ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने और आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की भी मांग की है।