प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना पुलिस कर रही मारपीट- महुआ - rashtrmat.com

प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना पुलिस कर रही मारपीट- महुआ

राहुल को पुलिस ने उठाकर बस पर बिठाया

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस अफसर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर प्रियंका सड़क पर लेट गईं हैं।इस प्रदर्शन में राहुल-प्रियंका के साथ विपक्षी सांसद भी मौजूद हैं। राहुल ने कहा- ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं है। उन्हें हटना होगा।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “इस देश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना अपराध बन गया है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम सड़कों पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। राहुल को पुलिस ने उठाकर बस पर बिठाया।

दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई

इससे पहले जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था।एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया।इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। हालांकि परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सड़क पर लेटकर प्रियंका गांधी का धरना शुरू

इंडिया गठबंधन के सांसदों की बस से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उतरते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं।” इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना शुरू कर दिया।

लंच करके रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही राहुल बस में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए निकले।

दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर पर BNSS की धारा 163 लागू है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से सांसदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा, सांसद और उनके बसमर्थक तीन बसों में आ रहे हैं। हमें बताया गया है कि उनका गंतव्य जंतर-मंतर है। यहां BNSS की धारा 163 लागू है। बिना अनुमति के प्रदर्शन या मार्च की इजाजत नहीं है। चूंकि ये सभी सांसद हैं, इसलिए हमें इसका ध्यान रखना होगा। उनके साथ हमारा व्यवहार सम्मानजनक और उचित प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। हम उनसे खुद ही यह जगह खाली करने का अनुरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *