पुलिस के डर से वृद्ध ने जहर खा लिया,अस्पताल में मौत - rashtrmat.com

पुलिस के डर से वृद्ध ने जहर खा लिया,अस्पताल में मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। पुलिस के डर से एक 60 वर्षीय वृद्ध पंचमसिंह ने कीटनाशक का खा लिया। जिससे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपझर थाना क्षेत्र की डोरा चौकी अंतर्गत पंचमसिंह धुर्वे के रूप में हुई है।मृतक के दोस्तों का आरोप है कि पंचमसिंह पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसलिए पुलिस के डर से उन्होंने जहरीली दवा खा लिया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात पंचमसिंह की मौत हो गई।

मामला दर्ज किया गया था

इस मामले पर डोरा पुलिस चौकी के एएसआई धनेन्द्र कलिहारी ने बताया कि पंचमसिंह धुर्वे के खिलाफ 19 अक्टूबर को मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें चालान पेश किया जाना था।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस चौकी से पंचमसिंह को नहीं बुलाया गया था।घटनाक्रम के अनुसार, पंचमसिंह जमानत पर थे। अस्पताल से डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित चौकी क्षेत्र को भेजी जाएगी, ताकि आगे की जांच की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *