रीवा में 5 हजार के इनामीNDPS आरोपी शिकंजे में,3 पहले ही गिरफ्तार - rashtrmat.com

रीवा में 5 हजार के इनामीNDPS आरोपी शिकंजे में,3 पहले ही गिरफ्तार

 *72 सीसी कफ सिरप मामले में पुलिस की कार्रवाई
* तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार, पांचवें की तलाश जारी
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में नशीली कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी प्रताप लोनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रीवा के कबाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक, विगत दिनों कोतवाली पुलिस ने 72 सीसी कफ सिरप के मामले में कार्रवाई की थी। इस प्रकरण में कुल पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।
पांचवें आरोपी की तलाश
इसी क्रम में पुलिस ने फरार आरोपी प्रताप लोनिया की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल पांचवें आरोपी की तलाश अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *