NDA ने घोषणा पत्र में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया - rashtrmat.com

NDA ने घोषणा पत्र में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया

 राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)।   बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को NDA ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावे 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।साथ ही गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया ।

मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया

साथ ही गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। इलाके को ‘सीतापुरम’ के नाम से विकसित किया जाएगा। आनेवाले समय में बिहार के 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा पत्र जारी किया।मेनिफेस्टो जारी करने के साथ ही सीनियर लीडर चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। संकल्प पत्र के बारे में सम्राट चौधरी ने अकेले मीडिया को सारी जानकारी दी।

रोज़गार के मोर्चे पर PM का रिकॉर्ड शून्य

एनडीए के संयुक्त ‘संकल्प पत्र’ पर राजद के सीनियर लीडर मनोज कुमार झा ने कहा, “सीधे शब्दों में कहें तो यह दबाव है। हमने समय से पहले घोषणापत्र जारी कर दिया। लोगों में इसका आकर्षण है और वे इसे उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है। रोज़गार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और उनकी टीम का रिकॉर्ड शून्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *