संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का निर्वस्त्र शव मिला - rashtrmat.com

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का निर्वस्त्र शव मिला

राष्ट्रमत न्यूज,परसवाड़ा(ब्यूरो)। थाना परसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में बुधवार की सुबह एक 35 वर्षीय विवाहित महिला का शव उसी के घर पर मिलने से समूचे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम शारदा ब्रम्हे उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला ग्राम कुरेण्डा के पूर्व सचिव रामेश्वर उर्फ पप्पू ब्रम्हे की धर्मपत्नी है।


वस्त्रहीन अवस्था शव मिला
मृतका महिला के बड़े भाई ग्राम मानेगांव, बरघाट जिला सिवनी निवासी संजू अर्जुनवार ने बुधवार की सुबह परसवाड़ा थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे उन्हें शारदा की सासु मां जशोदा बाई ब्रम्हे ने फोन कर बताया कि शारदा ब्रम्हे की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही हम बरघाट से परसवाड़ा सुबह 5 बजे पहुंचे जहां हमें घर के उपर वाले कमरे में ले जाया गया।जब कमरे में शारदा नहीं दिखाई दी तब उन्होंने हमें नीचे के कमरे में ले जाकर दिखाया जहां मेरी बहन वस्त्रहीन अवस्था में पड़ी हुई दिखी।जिसके पश्चात हमने पुलिस को सूचना दी ।

तथ्यों की जांच प्रारंभ
परसवाड़ा पुलिस ने महिला के शव को कपड़े से ढंका। जिसके पश्चात एसडीओपी अरविंद शाह और नगर निरीक्षक मदन इवने द्वारा हर पहलू पर सूक्ष्मता से तथ्यों की जांच प्रारंभ की गई।बालाघाट से एफ एस एल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तथ्यों को खोजा।पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रीम कार्यवाही करते हुए दोपहर बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा पहुंचाया। पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *