बांग्लादेश में हिंदू युवक को जलाया,30 पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश - rashtrmat.com

बांग्लादेश में हिंदू युवक को जलाया,30 पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश

राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)। बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम अलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।   भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा।

Bangladesh

पत्रकारों को दफ्तर से बचाया गया

इस दौरान भीड़ ने ढाका के कावरान बाजार में द डेली स्टार अखबार के दफ्तर पर भी हमला बोला। भीड़ ने इस दफ्तर को आग के हवाले कर दिया, इस कारण भीतर काम कर रहे लोग अंदर ही फंस गए। हालांकि, अखबार के दफ्तर पर हमला करने के चार घंटे से अधिक समय बाद कम से कम 30 पत्रकारों को उनके दफ्तर से बचाया गया है। पहला हमला बंगाली भाषा के दैनिक प्रोथोम आलो पर हुआ, जहां भीड़ नारे लगाते हुए गई थी।

पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बीडी न्यूज़ के अनुसार, भीड़ ने रात करीब 12 बजे दफ्तर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। द डेली स्टार के पत्रकारों को शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बचाया गया।बांग्लादेश के खुलना में इमदादुल हक मिलन नामक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शन के दौरान हादी की तस्वीर दिखाते हुए महिला।

अवामी लीग के ऑफिस को जला दिया 

इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की गई है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को भी जला दिया गया है।उस्मान हादी शेख हसीना के खिलाफ जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। 6 दिन बाद उनकी मौत हो गई।

Bangladesh  (4)

 शव को पेड़ पर लटकाकर जलाया

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका कर आग लगा दी। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है]पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भालुका में हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *