GST निरीक्षक बीस हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए - rashtrmat.com

GST निरीक्षक बीस हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। जीएसटी इंस्पेक्टर कुमार सौरभ सिंह को बीस हजार का रिश्तव लेते लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। कुमार सौरभ बीएम शर्मा के फर्म में पेनाल्टी नहीं लगाने के एवज में साठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उनके रिश्वत मांगने की शिकायत बीएम शर्मा ने लोकायुक्त से किया। शिकायत की जांच की गयी। उसके बाद उन्हें उनके आफिस में ही बीस हजार रुपए देते पकड़ा गया।


पहले ही बार में पकड़े गए
लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि GST निरीक्षक कुमार सौरभ नक बीएम शर्मा की फर्म कैलाश राज ट्रेक्टर्स से उनकी फर्म पर पेनाल्टी नहीं लगाने के लिए साठ हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर जांच किया गया।सही पाया गया।इसके बाद उन्हें रिश्वत देते ही उनके आॅफिस में ही मौके पर पकड़ा गया। उन्हें पहली बार बीस हजार रुपए दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *