ट्रेन की चपेट में आने से दुर्लभ सेही की मृत्यु,पोस्टमार्टम हुआ - rashtrmat.com

ट्रेन की चपेट में आने से दुर्लभ सेही की मृत्यु,पोस्टमार्टम हुआ

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।लामता रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शनिवार प्रातः एक सेही के ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सेही वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वन्य प्राणी है तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुसूची-2 में शामिल है।
मृत सेही का पोस्टमार्टम हुआ
घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत वन विभाग द्वारा मृत सेही के शव परीक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात खंड पशु चिकित्सा अधिकारी, बालाघाट डॉ॰ पंकज पुशाम एवं डॉ॰ पूजा धुर्वे द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार मृत सेही का शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) किया गया। शव परीक्षण के दौरान वन विभाग की ओर   वन विभाग का अमला मौके पर उपस्थित रहा।
सेही का अंतिम संस्कार किया गया
पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की गई। शव परीक्षण की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत वन विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित वन अमले की मौजूदगी में उक्त सेही का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ वन्यजीव से संबंधित प्रकरण में आवश्यक वैधानिक एवं चिकित्सकीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *