24 घंटे में जंतर-मंतर की तारीख दो वरना CJP खुद करेंगे प्रदर्शन का एलान - rashtrmat.com

24 घंटे में जंतर-मंतर की तारीख दो वरना CJP खुद करेंगे प्रदर्शन का एलान

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर नए सिरे से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास सोमवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस से प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की। दोनों नेताओं का कहना है कि पुलिस को 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बता देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी खुद प्रदर्शन का अगला एलान करेगी। नेताओं ने साफ किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं और इसके लिए पुलिस से तय तारीख मांग रहे हैं।

CJP ultimatum to Delhi Police Give date for Jantar Mantar within 24 hours we will announce protest ourselves

  नहीं तो हम अगला एलान करेंगे’
पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि सोमवार सुबह 10 बजे वह सौरव दास, रत्ना सिंह और पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। उनका मकसद जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख हासिल करना है। रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे सकती है। अगर पुलिस ऐसा नहीं करती है, तो पार्टी अपनी तरफ से प्रदर्शन का अगला एलान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *