जारम घाटी में टूरिस्ट बस पलटी, 18 लोग घायल - rashtrmat.com

जारम घाटी में टूरिस्ट बस पलटी, 18 लोग घायल

 राष्ट्रमत न्यूज,दंतेवाड़ा(ब्यूरो)।दंतेवाड़ा बस्तर प्रकाश जिले के जारम घाटी में कटेकल्याण रोड पर एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गई।  बस दंतेवाड़ा से कटेकल्याण की ओर जा रही थी। हादसे का संभावित कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में 18 लोगों की घायल की जानकारी है। जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय से जगदलपुर रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती
इस दुर्घटना में 18 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। टूरिस्ट बस पलटने की वजह पुलिस ने अभी तक बताया नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं पलटी टूरिस्ट बस से घायलों को आने जाने वालों की मदद से निकाला गया है।
दुर्घटना का कारण अज्ञात
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बस को बीच सड़क से साइड में करवाया गया बस को एवं पुलिस के द्वारा सड़क मार्ग को आवागमन क्लियर कराया गया । दुर्घटनास्थल की तस्वीरों और फोटो में बस सड़क पर पलटी हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *