ज्ञानेश के इस्तीफे तक प्रदर्शन-राहुल,अब जंतर मंतर में प्रदर्शन पर रोक - rashtrmat.com

ज्ञानेश के इस्तीफे तक प्रदर्शन-राहुल,अब जंतर मंतर में प्रदर्शन पर रोक

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के ‘सुप्रीम कोर्ट तक’ मार्च के पहले राहुल ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि सभी लोगों को न्याय मिले, इसके लिए मार्च निकाल रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है और ट्रेनें-बसें रोकी जा रही हैं। विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा। कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां बाराखंभा रोड पर जमा हो गए हैं। यहां से ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। विपक्ष आज ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाएंगे।

पिटीशन फाइल करेंगे

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि जैसा चीफ जस्टिस ने कहा, हम पिटीशन फाइल करेंगे। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है।INDIA ब्लॉक के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं होगा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से एक कमेटी गठित की गई थी। इसकी सिफारिश के आधार पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *