बालाघाट पुलिस ने एनजीटी के आदेशों की खुलेआम अवमानना की - rashtrmat.com

बालाघाट पुलिस ने एनजीटी के आदेशों की खुलेआम अवमानना की

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट पुलिस प्रशासन एनजीटी के आदेशों की अवमानना खुले आम की।शासकीय देवी तालाब का एनजीटी भोपाल के आदेश को बालाघाट पुलिस तवज्जो नहीं दे रही है। एक शिकायत के आधार पर बालाघाट कोतवाली के थाना प्रभारी ने बिना किसी जांच के देवी तालाब में जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद् बालाघाट की अनुमति से काम कर रहे ठेकेदार की जेसीबी मशीन, डंपर और ट्रक को जप्त कर सिटी कोतवाली थाने में खड़ा कर दिया।


थाना प्रभारी ने काम बंद कराया
दरअसल एनजीटी भोपाल एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालाघाट के निर्देश तथा नगरपालिका परिषद् बालाघाट के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण सेतु विभाग बालाघाट के द्वारा देवी तालाब के जलीय क्षेत्र से मलमा भरन को निकालने का कार्य 18 फरवरी को रात्रि लगभग 10 बजे ठेकेदार कर रहा था। किन्तु कुछ लोग स्वयं को देवी तालाब का मालिक बताते हुए उक्त कार्य की शिकायत थाना कोतवाली को की। जिस पर कोतवाली थाना बालाघाट के थाना प्रभारी ने उक्त कार्य को बंद करा दिया। ठेकेदार की जेसीबी और ट्रकों को जप्त कर थाना कोतवाली में खड़ा कर दिया।
जेसीबी मशीन थाने ले गए
थाना प्रभारी कामेश धूमकेतू ने देवी तालाब में एनजीटी भोपाल और जिला प्रशासन बालाघाट के आदेश पर कार्य रहे भटेरा ब्रिज के ठेकेदार की एक जेसीबी मशीन क्रमांक सीजी.04 एम.व्ही 6522 एवं डंप ट्रक क्रमांक एमपी.50 एच 1228 तथा एक अन्य डंप ट्रक क्रमांक एमएच.32 ए.जे 1236 को जप्त कर कोतवाली थाना बालाघाट में खड़ा किया है।


एनजीटी भोपाल के आदेश की अवमानना
बता देवे कि नगरपालिका परिषद् बालाघाट एनजीटी भोपाल में याचिका के परिप्रेक्ष्य में शासकीय देवी तालाब से नियमानुसार अतिक्रमण हटाने तथा दूषित पानी तालाब के भीतर जाने से रोकने का काम करा रहा था। किन्तु कोतवाली पुलिस ने उक्त कार्य को बंद कराकर और मशीन तथा डंप ट्रक को जप्त कर कार्य को प्रभावित किया है और एनजीटी भोपाल के आदेश की अवमानना भी की है
इनका कहना है
एनजीटी के आदेश पर बीती रात्री में देवी तालाब में मशीन लगाकर खनन किया जा रहा था। जहां दो पक्षों में तालाब की जमीन स्वयं की बताकर विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस में शिकायत हुई तो हमने सुरक्षात्मक दृष्टि से मशीन और डंपर को खडा करवाया गया है। अभी पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कामेश धुमकेतू, कोतवाली थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *