राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपांशी शर्मा बीटेक पास है। बैंक रिकॉर्ड में उसकी तैनाती चपरासी (प्यून) पद पर थी। इसके बावजूद वह बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर खातों से रकम निकालने और दूसरे खातों में स्थानांतरित करने में सफल रही।

दूसरे खातों में भेजती थी
दीपांशी ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की यूजर आईडी व पासवर्ड याद कर लिए थे। वह ऐसे खाताधारकों को निशाना बनाती थी, जिन्हें जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। इनमें कम पढ़े-लिखे खाताधारक शामिल थे। आरोप है कि वह उनके खातों से रकम निकालकर दूसरे खातों में भेजती थी।
परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल

