अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा - rashtrmat.com

अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल में दो साल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत अग्निवीरों   का कार्यकाल 4 साल की बजाय 6 साल कर दिया गया है। वे आगे भी सेवा जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें तय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया।

2 साल और नौकरी का मौका मिलेगा

मौजूदा व्यवस्था में एक बैच में भर्ती होने वाले अग्निवीरों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25% को स्थाई और बाकी 75% को सर्विस से बाहर कर दिया जाता है। 25% को स्थाई करने का नियम पहले की ही तरह रहेगा।बचे हुए 75% को 2 साल और नौकरी का मौका मिलेगा, यानी वे कुल 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इन्हें पहले से ज्यादा सैलरी और भत्ते भी दिए जाएंगे।फिलहाल देश की तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं।

अग्निवीरों को ज्यादा पैसा मिलेगा 

सीडीएस ने कहा कि कैबिनेट ने दो साल की इस अवधि को मंजूरी दी है। चयन का दायरा बढ़ चुका है। सभी जिलों से अग्निवीर आ रहे हैं। पारदर्शिता के लिए अब पहले लिखित परीक्षा ली जा रही है, फिर फिजिकल टेस्ट ले रहे हैं। चार वर्षों की अवधि में अग्निवीरों की फिजिकल फिटनेस, हौसला और अनुशासन उच्च स्तर का रहा है। उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए हैं। 10वीं पास अग्निवीरों को आगे की पढ़ाई कराई गई है।

मुख्य बातें एक नजर में

बिनेट ने अग्निवीरों के लिए नया रास्ता बनाया है।25% को मेरिट के आधार पर नियमित सेवा में लिया जाएगा।बाकी 75% को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का ऑफर मिलेगा।उस 2 साल के बाद जो इच्छुक होंगे और चयन मानदंड पूरे करेंगे, उन्हें सशस्त्र बलों में नियमित रूप से शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *