बांग्लादेश में फिर बवाल,हसीना विरोधी BNP नेता को सिर में मारी गई गोली - rashtrmat.com

बांग्लादेश में फिर बवाल,हसीना विरोधी BNP नेता को सिर में मारी गई गोली

नई दिल्ली। बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में झुलस रहा है। हाल में इंकलाब मंच के प्रवक्ता और कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद ढाका में हिंसा देखने को मिली। इस बीच बांग्लादेश में एक और हाई प्रोफाइल गोलीबारी की खबर सामने आई है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मार दी गई।हमलावरों ने सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Hero Image

अस्पताल में इलाज चल रहा

पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली कान के आर पार निकल गई। पुलिस अधिकारी अनिमेष मंडल ने कहा कि गनीमत रही कि गोली दिमाग तक नहीं पहुंची, जिससे उनकी जान बच गई।दरअसल, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि बीएनपी के खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि सिकदर के सिर के बाईं ओर गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंसा की आग में झुलस रहा बांग्लादेश

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हादी भारत विरोध बयानबाजी के लिए जाना जाता था।। साल 2024 में बांग्लादेश में छात्र विद्रोह के दौरान वह चर्चा में आया।भारत में बीते कुछ महीनों में लगातार भारत विरोधी भवनाओं को बल मिला है। हादी की मौत के विरोध में इंकलाब मंच और जमात के कट्‌टरपंथियों ने शुक्रवार को बेनापोल से भारत के बॉर्डर तक मार्च निकाला था।उनका कहना था कि पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाए। चटगांव में चंद्रनाथ मंदिर के बाहर कट्‌टरपंथियों ने धार्मिक नारेबाजी की।

मोतालेब शिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं।

शिकदर NCP के  डिवीजन के प्रमुख हैं

मोतालेब शिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं और पार्टी से जुड़े मजदूर संगठन NCP श्रमिक शक्ति के आयोजक भी हैं। उन पर हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है।NCP खुलना में एक मजदूर रैली आयोजित करने वाली थी। शिकदर उसी पर काम कर रहे थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में ऑपरेशन शुरू किया है और हमले के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।NCP उन छात्रों से बनी पार्टी है जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया था, जिसके बाद शेख हसीना का तख्तापलट हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *