उपचार के दौरान सर्पदंश से दूसरी महिला की भी मौत - rashtrmat.com

उपचार के दौरान सर्पदंश से दूसरी महिला की भी मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। लांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चैरिया मे मंगलवार की रात दामाद के घर नीचे बिस्तर बिछाकर सो रही सास-बहू को जहरीला सांप दांडेकर ने डस दिया था। जिससे सास की बुधवार को जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई थी। तो वहीं बहू का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार जारी था। देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।मृतक महिला का नाम ग्राम चौरिया  निवासी 46 वर्षीय जयवंती बाई पति सोनेलाल वडकडे है।सर्पदंश के इस मामले में सास बहू दोनों की मौत होने पर गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *