स्कूल बस और बोलेरो में भिड़ंत,आठ घायल,एक गंभीर - rashtrmat.com

स्कूल बस और बोलेरो में भिड़ंत,आठ घायल,एक गंभीर

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा में खड्डा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी सीधी जिले के रहने वाले हैं और मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे। स्कूल बस सिंगरौली की बताई जा रही है।दुर्घटना किस वजह से हुई अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।


मैहर से लौटते समय हुआ हादसा
बोलेरो में सवार परिवार मैहर से दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान खड्डा टोल प्लाजा के पास स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बोलेरो सवार लोगों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।
एक यात्री की हालत गंभीर
लव कुमार सोंधिया के अनुसार हादसे में रामजीत सोंधियाए, प्रांशु सोंधिया, रानी सोंधिया, संगीता सोंधिया, हनुमान सोंधिया,उमेश तिवारी, रामवती मौर्य, निर्मला सोंधिया और मुन्नालाल सोंधिया घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
ड्राइवर को झपकी आने की आशंका
ऐसा माना जा रहा है कि स्कूल वैन के ड्राइवर को झपकी आ गयी होगी। जिसकी वजह से यह हादिसा हो गया। पुलिस घटना की वजह की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा टक्कर की वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *