धान पंजीयन की तारीख 15 नवम्बर तक करें,तकनीकी खामियां भी दूर करें - rashtrmat.com

धान पंजीयन की तारीख 15 नवम्बर तक करें,तकनीकी खामियां भी दूर करें

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)।  जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर रीवा को पत्र लिखकर जिले के किसानों के धान उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 किए जाने की मांग की है।
किसान  पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं
इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों के किसानों ने धान पंजीयन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया है। पंजीयन पोर्टल पर सर्वर डाउन होने, OTP प्राप्त नहीं होने तथा भूमि के खसरा नंबर प्रदर्शित नहीं होने जैसी तकनीकी खामियों के कारण किसान अपना पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं।
किसानों की परेशानियां और बढ़ गई
उन्होंने यह भी कहा कि गिरदावरी का कार्य वास्तविक धान बोवनी के अनुरूप नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में किसानों के पंजीयन से वंचित रह जाने की आशंका है।
शिकायतों का तत्काल निराकरण कराएं
इंजी. शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए धान पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक बढ़ाई जाए तथा पोर्टल की तकनीकी समस्याओं और गिरदावरी संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया जाए, ताकि कोई भी किसान धान उपार्जन पंजीयन से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *