रंगीलो रास गरबा 14 से,पद्मधर पार्क में संगीत,नृत्य का अनोखा संगम - rashtrmat.com

रंगीलो रास गरबा 14 से,पद्मधर पार्क में संगीत,नृत्य का अनोखा संगम

राष्ट्रमतन्यूज,रीवा(ब्यूरो)। शहर में शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार पारंपरिक गरबा संस्कृति के साथ संगीत, नृत्य मनोरंजन और उत्सव का शानदार समागम देखने को मिलेगा। ऐसा मनोरम दृश्य पदमधर पार्क में देखने को मिलेगा ऐसा दावा आयोजकों ने किया है। इसे नाम दिया गया है रंगीलो रास गरबा। रात्रि सीजन एक का यह तीन दिवसयीय भव्य आयोजन 14 से पद्मधर पार्क आयोजित किया जा रहा है।


नृत्य,संगीत का शानदार संगम
इस भव्य महोत्सव का आयोजन शाइनिंग स्टार्स डांस एकेडमी के हिमांशु श्रीवास्तव एवं ताज इवेंट के अभय कश्यप के सहयोगी आयोजक संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रीवा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ऐसा भव्य मंच प्रदान करना है जहाँ पारंपरिक गरबा संस्कृति के साथ संगीत, नृत्य,मनोरंजन और उत्सव का शानदार संगम देखने को मिले।
सेलिब्रिटी आएंगे मुंबई से
इस त्रिदिवसीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के ग्रामीण अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहेंगे। डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिन्हें टेªनिंग दिया जा रहा है। वहीं ग्रैंड फिनाले को बेहद खास और यादगार बनाने के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में प्रिया मिश्रा की विशेष उपस्थिति रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए भव्य गरबा डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, पारंपरिक एवं सांस्कृतिक फैशन शो स्वादिष्ट भोजन के स्टाल और आकर्षक पुरस्कारों की विशेष व्यवस्था की गई है।


ओपन गरबा का विशेष आयोजन
इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभाशाली कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। आयोजकों के अनुसार इस महोत्सव में ओपन गरबा का भी विशेष आकर्षण रखा गया है। इसके तहत शहर के आम लोग और गरबा प्रेमी निर्धारित पास के माध्यम से शामिल होकर तीनों दिनों तक गरबा का भरपूर आनंद ले सकेंगे। आयोजक समिति ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एक फैमिली फ्रेंडली पारिवारिकद्ध इवेंट होगा। जहाँ सुरक्षा,अनुशासन और भारतीय संस्कृति का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *