राष्ट्रमतन्यूज,रीवा(ब्यूरो)। अवधेश प्रताप विश्व विद्यालय में चल हो रहे कथित भ्रष्टाचार,परीक्षा परिणाम देरी,छात्रों के साथ दोहर मापदंड के खिलाफ NSUI ने धरना प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से अब एपीएस प्रशासन के खिलाफ एनएसयूआई उग्र हो गया है। पंकज उपाध्याय का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि छात्रों के अधिकार समान व्यवहार और विश्वविद्यालय में पारदर्शिता के लिए है।

अमितशाह का फोन नहीं उठाता-कुलगुरु
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार,अनियमितताओं और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का आंदोलन लगातार जारी है।पंकज ने कहा कि कुल गुरु कहते हैं मै अमितशाह का फोन नहीं उठाता तो तुम्हारा कैसे उठा लूंगा। एपीएस में काम कम भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। कुल गुरू नहीं चाहते कि विश्वविद्यालय का भ्रटाचार सड़कों पर आए। इसलिए हमारी बाते सुनने और हमें समय नहीं दिया जाता है।
दोहरा बर्ताव किया जा रहा
एनएसयूआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं परीक्षा परिणामों में देरी छात्रवृत्ति एवं मेधावी योजनाओं से जुड़े मामलों, कथित वित्तीय अनियमितताओं, खरीद.टेंडर और नियुक्तियों सहित कई मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। 26 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में छात्र कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर अनुमति के मामले में विवाद शुरू हुआ। संगठन का आरोप है कि एनएसयूआई को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई जबकि एबीवीपी को कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की गई।दोहरा बर्ताव किया जाता है एपीएस में।

जबरिया गिरफ्तार किया गया
पंकज ने कहा कभी एनएसयूआई नियम के खिलाफ नहीं गया। लेकिन एनएसयूआई को कुलगुरु तवज्जो नहीं देते है। हमने धरना और प्रदर्शन भी किया है तो पूर्व सूचना और प्रशासन को पत्र देने के बाद 5 अक्टूबर से विश्वविद्यालय गेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई।एनएसयूआई ने टेंट लगाकर धरना शुरू किया। प्रशासन द्वारा टेंट हटा दिया गया और टेंट को उखाड़ दिया गया।एनएसयूआई अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद पंकज उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया। एनएसयूआई का दावा है कि बाद में साथियों को रवाना करने के बावजूद पंकज उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण तरीके से बैठने पर भी मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
फिर आंदोलन करेंगे
एनएसयूआई का कहना है कि भूख हड़ताल के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से फोन पर चर्चा की गई जिसमें प्रशासन से तीन दिन का समय मांगा गया। यदि इन तीन दिनों में छात्रों की मांगों का ठोस निराकरण नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रशासन से चर्चा की गयी
गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू, पार्षद मनीष नामदेव और ब्लाक अध्यक्ष रामकीर्ति शर्मा थाने पहुंचे और प्रशासन से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को छुड़ाने की पहल की। वहीं छैन्प् जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर विश्वविद्यालय की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।