लाठी डंडे लेकर खड़ी पुलिस,मंत्रालय में किसान अपनी मांगों पर अड़े - rashtrmat.com

लाठी डंडे लेकर खड़ी पुलिस,मंत्रालय में किसान अपनी मांगों पर अड़े

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल (ब्यूरो)।  मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम रद्द करने समेत 3 मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। रास्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ किसानों के कपड़े फट गए।भोपाल में आंदोलनरत किसान सीएम हाउस की तरफ लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। किसान अभी बोर्ड आफिस चौराहे से आगे निकल गए हैं। कुछ किसान व्यापम चौराहे पर पहुंच गए हैं। किसानों को कहीं पर भी पुलिस ने रोका नहीं है।

जवान लाठी-डंडों के साथ

शिवराज के घर के बाहर नारेबाजी के बाद किसान सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे हैं। रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर फोर्स तैनात है। जवान सेफ्टी जैकेट और लाठी-डंडों के साथ मुस्तैद हैं। सीएम हाउस यहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर है। किसानों को रोकने के लिए रास्ते में बसें और डंपर खड़े कर बैरिकेडिंग की गई है।

मंत्रालय में कमेटी और किसान प्रतिनिधियों की बैठक शुरू हो गई है।

किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मंत्रालय में चल रही किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शासन की ओर से मंत्रियों के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, कृषि संचालक निशांत वरवड़े, भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी मौजूद हैं।बैठक में किसानों की मांगों और आंदोलन को लेकर समाधान निकालने पर चर्चा की जा रही है।  अगर बात बनी तो आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रखने की घोषणा की जाएगी। वहीं किसान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के सामने  सड़क पर बैठ गए हैं। वे नारे लगा रहे हैं।

किसानों के समर्थन में Gen-Z भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

CJP का किसानों को समर्थन किया

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे। प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने वादा तोड़ा है। हम भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं।वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भोपाल में किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है और CJP की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका

प्रदर्शन स्थल पर कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया। कुछ किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर लंच किया। किसानों के समर्थन में Gen-Z भी शामिल हुए और सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया