राष्ट्रमत न्यूज,पटना/लखीमपुर (ब्यूरो)। मोहब्बत कभी भी किसी से भी हो सकती है। मोहब्बत उम्र नहीं देखती। चाहत किसी के प्रति कभी भी मन में जगह बना सकती है। यही चाहत चार महीने पहले हुई इंस्टाग्राम से बातचीत मोहब्बत में तब्दील हो गयी और तीन बच्चो की मां अपने बच्चों को छोड़कर अपने बीस साल छोटे लड़के के लिए उसके पास आ गयी। और दोनों साथ रहने लगे किसी को भनक तक नहीं लगी। जब मोहब्बत की मारी महिला का पति उसे लाने पहुंचा तब खुला राज।

इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया
बिहार के खगड़िया जिले की चालीस वर्षीय महिला को उत्तर प्रदेश के नीमगांव के सिकंदराबाद निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। एक सप्ताह पूर्व तीन बच्चों की मां अपने से बीस साल छोटे प्रेमी को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई।
किसी को भनक नहीं लगी
मामले खुलासा तब हुआ जब शनिवार को महिला का पति उसे वापस लेने प्रेमी के घर आया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।महिला ने बताया कि वह प्रेमी से कभी मिली नहीं थी। उसने पति व तीन बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। एक सप्ताह पूर्व वह प्रेमी को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। दोनों साथ रहने लगे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।
चार महीने पहले हुई बातचीत
सिकंदराबाद निवासी बीस वर्षीय युवक सोनीपत में मजदूरी करता है। चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक महिला से उसकी बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे दोनों में प्रेम हो गया। महिला बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बच्चे मां के बिना रो रहे
जाने से इनकार कर दिया
पति ने नीमगांव पुलिस से भी गुहार लगाई।पुलिस ने भी महिला को समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। थक हार कर उसका पति बच्चों संग वापस लौट गया। एसओ प्रवीर कुमार ने बताया कि महिला बालिग है वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी है। उसे समझाया गया लेकिन उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।