रीवा में कौन मंगाया था,धार से 8 पिस्टल और जिंदा कारतूस .... - rashtrmat.com

रीवा में कौन मंगाया था,धार से 8 पिस्टल और जिंदा कारतूस ….

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए चोरहटा पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।आरोपियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार जिले से हथियार लेकर रीवा पहुंचे थे। पुलिस यह पता कर रही है कि ये हथियार आखिर किसने मंगाया था।
अपराधी हैं अवैध हथियार लाने वाले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर चोरहटा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी
धार से हथियार लाने वालों से पुलिसयह पता करने में लगी है कि हथियार किससे खरीदे गए। इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में कौन.कौन लोग शामिल हैं। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *