राष्ट्रमत न्यूज,पटना\ बैजनाथपुर (सहरसा)। थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के धमसेना गांव में ज्ञान बिंदु जीएस अकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के दाह संस्कार के बाद पीड़ित परिवार से मिलने और शोक संवेदना प्रकट करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने मंगलवार को धमसेना पहुंचकर रौशन आनंद के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

बड़ी साजिश की आशंका है
उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह खान (Khan Sir) फ्रॉड शिक्षक है। यह उत्तर प्रदेश से बिहार में ठगने के लिए आया है।उन्होंने आगे कहा कि रौशन आनंद शिक्षा देने का काम करता है। पटना में हुई फायरिंग मामले की भी गिरफ्तारी व अच्छे से जांच होनी चाहिए। प्रिंस की संदिग्ध मौत पर उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें बड़ी साजिश की आशंका है।

खान का पाकिस्तान व नेपाल से भी कनेक्शन
उन्होंने कहा कि यह हत्या है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। यह कोसी क्षेत्र का मामला है। वो मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि फैजल खान का पाकिस्तान व नेपाल से भी कनेक्शन हो सकता है।उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को ऐसे शिक्षक से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। कानून के अनुसार दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पूर्व मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, लोजपा के प्रदेश महासचिव सह पालीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील यादव भी धमसेना पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की।