करीम पोर्टल पर आदित्‍य बन 20 महिलाओं को फंसाया,8 हजार फोटो-वीडियो मिले - rashtrmat.com

करीम पोर्टल पर आदित्‍य बन 20 महिलाओं को फंसाया,8 हजार फोटो-वीडियो मिले

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/ अहमदाबाद(ब्यूरो)। मेट्रीमोनियल पोर्टल पर आदित्‍य बनकर 20 परित्‍यक्‍ता व विधवा महिलाओं को फंसाने वाले करीम रफीक भाई सिपाही के लेपटॉप से 100 महिलाओं के 8000 फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं। पोर्टल पर फेक प्रोफाइल के जरिए खुद को आईटी इंजीनियर व एक बिजनेसमेन बता कर वह लव जिहाद का एक जाल बुन चुका था।

ड्राइविंग लाईसेंस बनवा रखा था

पत्‍नी व बेटा होने के बावजूद उसने खुद को निसंतान विधुर बताया ताकि महिलाओं को फंसा सके। पुलिस ने उसके उसके लेपटॉप में सौ महिलाओं के 8 हजार वीडियो व फोटो के अलावा नकली पान व आधार कार्ड बरामद किये हैं। आदित्‍य पटेल के नाम से उसने अपना ड्राइविंग लाईसेंस बनवा रखा था।

मदद करने वालों की भी जांच

अहमदाबाद अपराध शाखा के संयुक्‍त पुलिस आयुक्‍त शरद सिंघल ने बताया कि आदित्‍य उर्फ करीम के लेपटॉप से करीब सौ महिलाओं के फोटो व वीडियो बरामद हुए हैं, इनकी जांच के लिए एफएसएल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने लव जिहाद के नेटवर्क से इनकार नहीं किया है, करीम को आर्थिक मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है।

  महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बरामद

पुलिस इसे लव जिहाद का एक खतरनाक नेटवर्क मानकर संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है, आरोपी महंगे उपहार देकर व लग्‍जरी फोटो दिखाकर परित्‍यक्‍ता व विधवा महिलाओं को प्रभावित करता था। 20 महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो उसके मोबाइल व लेपटॉप से बरामद हुई हैं। पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर नहीं हो इसके लिए पुलिस पूरी सावधानी से जांच कर रही है।

आदित्‍य पटेल के नाम से बनाई प्रोफाइल

मेहसाणा अपराध शाखा को गत दिनों एक महिला ने फोन कर बताया कि मेट्रोमोनियल पोर्टल में खुद को आदित्‍य पटेल बताने वाले व्‍यक्ति का असली नाम करीम रफीक भाई सिपाही है। महिला जब इस व्‍यक्ति से टेबलेट पर बात कर रही थी तो उसने उससे 70 हजार रुपए की मदद मांगी।

हिंदू विधवाओं को बनाता था शिकार

पुलिस ने बताया कि वह अपनी हिंदू प्रोफाइल से हिंदू परित्‍यक्‍ता व विधवा महिलाओं को शिकार बनाता था। उसके निशाने पर करीब एक सौ महिलाएं थीं और यह लव जिहाद का एक खतरनाक नेटवर्क हो सकता है। विधवा व परित्‍यक्‍ता महिलाओं को फंसाने के लिए वह पत्‍नी की मौत हो जाने की बात बताकर कर खुद को निसंतान भी बताता था। जबकि पुलिस जांच में पता चला है कि उसकी पत्‍नी जीवित है तथा 20 वर्ष का एक बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *