108 एम्बुलेंस कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश - rashtrmat.com

108 एम्बुलेंस कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से प्रसारित समाचार पर तत्काल संज्ञान लिया है। बजरंग नगर कालोनी के पास एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया और वहां उपस्थित लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी। एम्बुलेंस तो पहुंची लेकिन उस पर उपस्थित मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर शुक्ला मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय लोगों से बहस करने लगा और मरीज को मौके पर छोड़कर चला गया।

पद से पृथक कर दिया गया

कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्संबंध में एम्बुलेंस कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सीएमएचओ द्वारा राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के मिशन संचालक को अवगत कराया गया। उक्त प्रकरण में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश 108 संचालन कंपनी को दिये गये। 108 संचालन कंपनी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एम्बुलेंस कर्मचारी, मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर कुमार शुक्ला को पद से पृथक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *