कलेक्टर ने DEO आफिस में उपस्थित पंजी सहित अन्य नस्तियाँ की जप्त - rashtrmat.com

कलेक्टर ने DEO आफिस में उपस्थित पंजी सहित अन्य नस्तियाँ की जप्त

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजी एवं अन्य नस्तियाँ जप्त की। शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संपादन की जानकारी प्राप्त की।

भुगतान करने के निर्देश दिये
कलेक्टर ने शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की विभागीय जांच, सतर्कता शिकायतों के संबंध में की जा रही कार्यवाही तथा रमसा में विभिन्न योजनाओं से प्राप्त राशि व प्रदाय राशि की फीडिंग की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने 45 शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान पर नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यवाही कर भुगतान करने के निर्देश दिये।

नास्तियाँ का  निरीक्षण किया

कलेक्टर ने शिक्षकों एवं प्राचार्यों के क्रमोन्नति समयमान वेतनमान सहित अन्य स्वत्वों के प्रकरणों से संबंधित नास्तियाँ का  निरीक्षण किया तथा कतिपय नस्तियाँ जप्त की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न कर्मचारियों के संलग्नीकरण आदेश प्रस्तुत करने तथा कार्य विभाजन अनुसार कार्य करने वाले कर्मचारियों का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थापना, वित्त एवं अन्य विभागीय  योजनाओं के संबंधित नस्तियों का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर तथा कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *