जुगाड़ का कमाल, स्विफ्ट कार को बना दिया लेम्बोर्गिनी - rashtrmat.com

जुगाड़ का कमाल, स्विफ्ट कार को बना दिया लेम्बोर्गिनी

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। जुगाड़ से कुछ भी बनाया जा सकता है।ऐसा करिश्मा एक युवक ने कर दिखाया। पुलिस को भी शुरू में लगा लेम्बोर्गिनी है। लेकिन जब इसे गौर से देखा गया और जांच में पाया गया  लेम्बोर्गिनी जैसी दिख रही है।  जबकि असल में मारुति सुजुकी स्विफ्ट है।इसे कार मालिक ने माडीफाई करके सुपर कार बना दिया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और गाड़ी को थाने में खड़ा करवाया है।


 भ्रमित करने वाली कार
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को ऐसा डिजाइन किया कि वो लेम्बोर्गिनी जैसी दिखे। उसी की तरह ऊपर की ओर खुलने वाली स्किसर डोर्स कस्टम फ्रंट बंपर, स्पोर्ट्स स्प्लिटर, आफ्टरमार्केट अलाय व्हील्स और लो राइड सस्पेंशन लगाया गया है। इसके अलावा आकर्षक ब्लू पेंट और माडिफाइड लाइटिंग सिस्टम भी है।
निर्धारित मानको के विपरीत
शहर में यह कार काफी लंबे समय से चल रही थी। लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर इसे देखा जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वाहन के माडिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि सब कुछ बदल दिया गया है। पुलिस के अनुसार यदि संशोधन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विपरीत कोई भी वाहन पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। निर्धारित मानको के विपरीत कोई भी परिवर्तन अवैधानिक है।


हादसे की वजह बन सकती है
जुगाड़ के जरिये कार में नया परिवर्तन हादसे का कारण बन सकता है। सीएसपी राजीव पाठक का कहना है कि इस तरह से गाड़ी को माडिफाइड करवाना यातायात नियमों के विरूद्ध है। जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। माडिफाइड गाड़ियां दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *