बागवानी के लिए श्यामवती उपवंशी सम्मानित - rashtrmat.com

बागवानी के लिए श्यामवती उपवंशी सम्मानित

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मोहनपुर स्थित कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्यामवती उपवंशी को छात्रावास में की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं बागवानी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण किया

उल्लेखनीय है कि विगत 23 अक्टूबर को कलेक्टर आदित्य सिंह एवं सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर ने मोहनपुर स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं तथा परिसर में की गई बागवानी को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने अधीक्षिका के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें 01 नवम्बर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित करने की बात कही थी। अधीक्षका श्रीमती उपवंशी ने कहा की सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर मेडम के निर्देशन मे छात्रवास की व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *