दादर बाॅक्साइट के खनन का विरोध,12 को जनांदोलन - rashtrmat.com

दादर बाॅक्साइट के खनन का विरोध,12 को जनांदोलन

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के उकवा क्षेत्र में प्रस्तावित दादर बाक्साइट ब्लाक खनन के विरोध में क्षेत्रीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विशाल जनांदोलन, प्रदर्शन और चक्का जाम 12 फरवरी को करने का फैसला किया है। आंदोलन आफिस चौक  उकवा में किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि जल.जंगल.जमीन प्राकृतिक संसाधनों तथा धार्मिक मान्यताओं की रक्षा और शासन प्रशासन की कथित दोहरी नीति के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।
ग्राम सभा से अनुमति नहीं
आरोप है कि ग्राम सभाओं की सहमति लिये बिना पचामा दादर मे बाक्साइट ब्लाक उत्खनन की स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है,जो संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों के विपरीत है।विधायक उईके ने कहा कि पेसा एक्ट 1996 तथा नियम 2022 के नियम 27 के तहत ग्राम सभाओं को वन संसाधन के अधिकार दिये गए हंै। प्रस्तावित खनन क्षेत्र के ग्राम लूद, हिरी, कोंगेवानी, बम्हनी, हर्शनाला,घोंदी, लौगुर, पोला, कंदई सहित 77 ग्रामों को संभावित ग्राम मानते हुए वन अधिकार दिये जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में वनाधिकार मान्यता कानून 2006 की धारा 4,5 के अनुसार अधिकार सुनिश्चित किये बिना खनन स्वीकृति एवं जनसुनवाई की तिथि तय करना विधि संगत नहीं बताया गया है।
लोक जनसुनवाई करायें
जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि ग्राम सभाओं को प्राकृतिक संसाधनों निस्तार धार्मिक मान्यताओं तथा जल.जंगल.जमीन पर संवैधानिक अधिकार पहले सुनिश्चित किये जाएं। इसके बाद ही ग्राम सभाओं की पूर्ण सहमति से प्रस्तावित बॉक्साइट खनन पर लोक जनसुनवाई कराई जाए। संविधान की पांचवी अनुसूची अनुच्छेद 244(1) के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में वनों की कटाई सागौन वृक्षारोपण व खनिज उत्खनन पर रोक लगाई जाए। आंदोलन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षणए शुद्ध जलवायुए मृदा संरक्षण एवं जैव विविधता बचाने का बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *