रीवा एयर पोर्ट को शत्रुघ्न तिवारी के नाम किया जाए - rashtrmat.com

रीवा एयर पोर्ट को शत्रुघ्न तिवारी के नाम किया जाए

राष्ट्रमत न्यूज रीवा (ब्यूरो)। अभी तक रीवा हवाई अड्डे का नामकरण नहीं हुआ है। प्रज्ञानंद पांडेय एंव सुलेखा एडवोकेट ने आज कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि नव.निर्मित रीवा एयरपोर्ट का नामकरण पूर्व वन एवं खनिज मंत्री स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह तिवारी के नाम पर किया जाए। ऐसी मांग ग्राम पंचायत बैजनाथ की जनता कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है।


क्षेत्र के लिए शत्रुध्न ने काम किये
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह तिवारी का देश की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे वर्ष 1962 से 1972 तक लगातार दस वर्षों तक रीवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और मध्यप्रदेश शासन में मंत्री पद पर रहते हुए वन एवं खनिज संपदा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।
किसानों ने अपनी जमीन दी
ज्ञापन के अनुसार स्वर्गीय तिवारी का अपने क्षेत्र और जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने ग्राम आजाद, उमरी और चोरहटा क्षेत्र में हवाई पट्टी निर्माण के लिए किसानों और ग्रामीणों को एकजुट किया। उस समय से ही स्थानीय जनता की यह भावना रही है कि हवाई पट्टी और अब नव.निर्मित एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह तिवारी के नाम पर रखा जाए।


सच्ची श्रदांजलि होगी
इस मांग को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकजुट होकर समर्थन दिया है। उनका कहना है कि एयरपोर्ट का नामकरण स्वर्गीय तिवारी के नाम पर किया जाना उनके अतुलनीय योगदान और जनसेवा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *