MP के राज्य मंत्री का भाई गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार - rashtrmat.com

MP के राज्य मंत्री का भाई गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज सतना(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री प्रतिभा बागराी के सगे भाई अनिल बागरी और पंकज सिंह को गांजा की तस्करी के आरोप में रामपुर बघेलान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागरी के रिश्तेदार लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में लगे थे। लेकिन हाई प्रोफाइल मामला के चलते पुलिस हाथ डालने से बचती आई है। आई जी गौरव राजपूत के निर्देश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।


राज्य मंत्री का बहनोई भी आरोपी
रामपुर बघेलान के टीआई संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से लगभग 46 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। इस प्रकरण में पुलिस ने बांदा जेल में बंद राज्यमंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया है। जिसे कुछ दिन पहले बांदा में गांजा के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शैलेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
बीजेपी के लोग मादक धंधें में लिप्त
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने कहा है कि आज भाजपा का ज्यादातर लोग अवैधानिक काम करने में लिप्त हैं। राज्य मंत्री के रिश्तेदार यह धंध लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस जानकर भी हाथ डालने से बचती आई है। यह पहली बार ऐसा हुआ है। राज्य मंत्री के भाई और रिश्तेदार ही नहीं मादक पदार्थों की तस्करी में पूरे प्रदेश में सत्ता में काबिज लोगों के रिश्तेदार यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा जिले में बड़े पैमाने पर कोरेक्स का कारोबार हो रहा है। जिसमें भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण आरोपियों को है।
आईजी के कहने पर कार्रवाई
मंत्री के रिश्तेदार लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने महीने भर पहले से ही टीम लगा रखी थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिसकर्मी इस हाईप्रोफाइल प्रकरण के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे थे। लेकिन आईजी गौरव राजपूत के सख्त के आदेश के बाद कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *