IAS संतोष के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर आंदोलन होगा - rashtrmat.com

IAS संतोष के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर आंदोलन होगा

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालय रीवा में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ अधिवक्ताओं ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यदि एफआईआर नहीं हुई तो संतोष वर्मा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।अधिवक्ताओं ने कहा कि ऊंच पद पर बैठे व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं थी कि वो ब्राम्हणों के खिलाफ इस तरह बयान देगा। अधिवक्ता आनंद तिवारी ने कहा कि संतोष के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।


संतोष का बयान समाज का अपमान
अधिवक्ता आनंद तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि संतोष वर्मा ने सार्वजनिक मंच से ब्राह्मणों के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की। जिससे समाज में आक्रोश है। शिकायत दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल एक समाज का नहीं बल्कि पूरे समुदाय के सम्मान का है और इस तरह की भाषा किसी भी सरकारी अधिकारी के पद की गरिमा के खिलाफ है।
आंदोलन करेगा अधिवक्ता
अधिवक्ता आनंद तिवारी ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अधिवक्ता संघ सड़क पर उतरकर धरना.प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी अधिकारी को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। दूसरी ओर अधिवक्ता समुदाय ने साफ कहा है कि यदि पुलिस कार्रवाई में देरी करती है तो वे जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *