कनकी औद्योगिक क्षेत्र भूखंड आवंटन की प्रक्रिया निरस्त की जाएःमुंजारे - rashtrmat.com

कनकी औद्योगिक क्षेत्र भूखंड आवंटन की प्रक्रिया निरस्त की जाएःमुंजारे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के ग्राम कनकी में नवनिर्मित औद्योगिक क्षेत्र में 63 भूखंड आवंटन में कथित तानाशाही और मनमानी का मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठा। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों के साथ गंभीर अन्याय हुआ है। विधायक ने मांग की है कि इस पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर नया आवंटन पारदर्शिता के साथ किया जाए।


नियमों की धज्जियां उड़ाई गयी
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक ने सदन में कहा कि प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को पर्याप्त अवसर नहीं दिए गए। कई आवेदकों को 4 या उससे अधिक प्लाट आवंटित कर दिए गए। जबकि जिले के अन्य पात्र हितग्राहियों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उचित प्रचार प्रसार किया जाता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर प्रक्रिया होती तो आज सैकड़ों परिवारों के घरों में उद्योग का नया दीपक जल सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *