मनरेगा के कार्य पूर्ण करने में बालाघाट प्रदेश में दूसरे स्थान पर - rashtrmat.com

मनरेगा के कार्य पूर्ण करने में बालाघाट प्रदेश में दूसरे स्थान पर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर की समीक्षा बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा के अंतर्गत जिले में 86.41 लाख मानव दिवसो का रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के विरूद्ध 52.25 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित किया जा चुका है। मनरेगा के अंतर्गत पूर्व वर्षो के मिलाकर जिले में 04 लाख 48 हजार 639 कार्य स्वीकृत किये गए है, इनमें से 04 लाख 21 हजार 185 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 26 हजार 786 कार्य प्रगति पर है।

4473 कार्य प्रगति पर

मनरेगा के कार्य पूर्ण करने में बालाघाट जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। मनरेगा के 10 हजार 428 कार्यों की पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये जा चुके है। मनरेगा के अंतर्गत जिले में जल संचय एवं जनभागीदारी से 4473 कार्य प्रगति पर है। मनरेगा के अंतर्गत जिले में 06 लाख 61 हजार 457 जॉब कार्ड धारक पंजीकृत है, इनमें से 05 लाख 91 हजार 232 जॉब कार्ड धारको की आधार सीडिंग एवं 01 लाख 80 हजार 268 जॉब कार्ड धारको की ईकेवायसी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *