सुन्दर बच्चों से उसे थी नफरत,अपने बेटे सहित चार बच्चों की हत्या - rashtrmat.com

सुन्दर बच्चों से उसे थी नफरत,अपने बेटे सहित चार बच्चों की हत्या

राष्ट्रमत न्यूज,पानीपत(ब्यूरो)। पानीपत में पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया हैए जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अपनी जलन और मानसिक अस्थिरता के चलते चार मासूम बच्चों की जान ले चुकी है। इनमें उसका अपना बेटा भी शामिल था।पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक प्रवृत्ति साइको किलर जैसी है जो सुंदर बच्चियों से नफरत के कारण उन्हें पानी में डुबोकर मार देती थी। हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने बुधवार को साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने 4 बच्चों की हत्या की बात कबूल की है।

दोनों ही पानी में डूब गए

महिला ने सबसे पहले अपनी भांजी की हत्या की थी। जिस वक्त महिला ने उसे टब में डुबोया था, उस वक्त महिला का बेटा भी उसके साथ खेल रहा था। जिसने पानी में डुबोते हुए देख लिया था। इसलिए महिला ने अपने बेटे को भी उसी वक्त पानी में डुबो कर मार दिया था। बाद में कहानी बनाई थी कि दोनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वे पानी तक पहुंच गए। जहां दोनों ही पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। महिला के खुद के बेटे की भी मौत होने के चलते किसी को उसकी कहानी पर शक नहीं हुआ था।

बेटे को पानी में डुबोकर  मारा

उसने अपनी 6 साल की भतीजी और बेटे की भी हत्या की थी। महिला ने बताया कि बेटे को पानी में डुबोकर इसलिए मारा, क्योंकि उसने एक हत्या करते हुए महिला को देख लिया था।महिला सुंदर दिखने वाले बच्चों को निशाना बनाती थी। वह, ये नहीं चाहती थी कि उसके बच्चों से ज्यादा सुंदर कोई दूसरा बच्चा दिखे। हत्या भी इस तरह करती थी जिससे प्राकृतिक मौत लगे।चारों बच्चों को एक ही तरह से मौत के घाट उतारा। चौथी हत्या के समय महिला पर शक हुआ और इसके बाद मामले की जांच-पड़ताल में सारी जानकारी सामने आई।

सुंदरता से जलती थी पूनम 
पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम साइको थी । खूबसूरती से जलती थी, उसे लगता था उससे सुंदर कोई नहीं होना चाहिए । खूबसूरत बच्चों को देखकर पूनम के मन में आग लग जाती थी, उसके बाद पूनम हत्या का प्लान बनाती थी।

चौथी हत्या में पकड़ी गई  

भावड़ गांव निवासी पाल सिंह 1 दिसंबर को रिश्तेदार सतपाल के बेटे अमन की शादी में गया था। साथ में पत्नी ओमवती, बेटा संदीप, बहू और 6 साल की पोती विधि थी। वह और बेटा संदीप बारात में चले गए। कुछ ही देर बाद फोन पर सूचना मिली कि विधि गायब हो गई है और वह मिल नहीं रही।पूरा परिवार बच्ची की तलाश में जुट गया। शादी वाले घर में पहली मंजिल पर स्टोर रूम में विधि की बॉडी मिली। पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ था और उसके पांव जमीन थे।बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पानी में डुबोकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी महिला नवीन की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची है।