राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। अक्टूबर माह में बगैर मौेसम की बारिश से किसानों की फसल नष्ट हो गयी है। धान काट कर खलिहान में किसानों ने रख दिये थे। कुछ खेत में ही काट कर रख दिये थे। उठाने से पहले ही लगातार बारिश की वजह से खेत में पानी भर गया।इस वजह से सड़ने लगे हैं। इसके अलावा कोदव,मूंग उड़द की फसल लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। किसान टूट गया है। किसानों की क्षति को देखते हुए उन्हे मुआवजा दिलाने गंगेव ब्लाक कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एडवोकेट रवि तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने एसडीएम को पांच बिन्दुओं का ज्ञापन दिया। सार्थक पहल करने की मांग की।

प्राकृतिक आपदा से राहत दें
एडवोकेट एंव कांग्रेस नेता रवि तिवारी ने कहा कि असमय बारिश ने किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मनगवां तहसील में पूरी फसल नष्ट हो गयी है। किसान भी बेफिक्र था कि अक्टूबर में बारिश नहीं होती है। इसलिए वो धान काट कर खेत में पड़े रहने दिया। खेत में पानी भर गया। जिससे धान की फसल सड़ने की स्थिति में आ गयी है।यही स्थिति धान कोदव,मूंग उड़द की फसल का है। लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। किसान कहीं का नहीं रह गया। इसलिए सरकार से मांग है कि किसानों को आर्थिक मदद दी जाए ताकि उसे प्राकृतिक आपदा से राहत मिल सके।
अतिवृष्टि के बाद बेमौसम बारिश
किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंगेव के संगठन मंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एड.रवि तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में एसडीएम मनगवां को पांच बिंदुओं का ज्ञापन सौंप कर किसानों के हित में निराकरण की मांग की गई।वैसे भी पहले से किसान खाद की समस्या,आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है।इसके बाद
प्रकृति की भीषण मार अतिवृष्टि से किसानों की पकी हुई फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।
प्रति एकड़ के मान से मुआवजा दें
कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि किसानों के धान कोदव की फसलों के नुकसान का 50000 रूपए प्रति एकड़ के मान से मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। किसानों के मूंग और उड़द की फसल की नुकसानी का 100000 रुपए प्रति एकड़ के मान से मुआवजा तत्काल दिलाया जाए।किसानों के बिजली का बिल आगामी 6 माह तक के माफ किए जाए किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि यंत्रों के कर्ज माफ किये जाए। किसानों की आगामी दिनों की फसलों को आवारा पशुओं से पूरी तरह से सुरक्षित कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री एड रवि तिवारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम गौतम,एडवोकेट यादवेंद्र सिंह,एड प्रदीप मिश्रा दीपू,एड सत्येंद्र पाण्डेय,एड पंकज मिश्रा,एड उमेश पटेल, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, सीताराम सेन शशिकांत द्विवेदी सहित सैकड़ो किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहें।