बेटे ने पिता को डंडे से मार कर जान ले लिया - rashtrmat.com

बेटे ने पिता को डंडे से मार कर जान ले लिया

राष्ट्रमतन्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम भड़गांव में बेटा कृष्ण मेरावी ने आवेश में आकर अपने पिता धनीराम की हत्या कर दिया। मामला खेत और घर में काम नहीं करने पर विवाद होने के बाद यह स्थिति बनी।


डंडे से पिता को मारा
जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की शाम करी 6.30 बजे मृतक धनीराम मेरावी और आरोपी पुत्र कृष्णा मेरावी के बीच घर और खेत में काम नहीं करने की बात को लेकर कहासुनी हो गया। विवाद के दौरान बेटे ने आवेश में आकर अपने पिता की डंडे से पिटाई कर उनकी हत्या कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने परिसर को सीज किया और एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किये। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *